<no title>सिविल सप्लाईज और वेयर हाउस के समस्त कर्मचारी-अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल

उज्जैन। मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन  एवं मप्र भण्डार गृह निगम के संयुक्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अधिकारी एवं कर्मचारियो ने प्रदेश मे 12 सितंबर-19 से  अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।


अधिक जानकारी देते हुए सुरेश बमने (आउट सोर्सिंग कर्मी) ने बताया कि संघ  प्रान्तीय उपाध्यक्ष अभय जैन एवं अशोक कल्याणे के नेतृत्व मे जब तक सरकार द्वारा हमारी मांगे पूरी नही किया जाता , तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी। हमारी मांग है कि दोनो कार्पो. में सेवानिवृत्त आयु सीमा में शासन के समान 62 वर्ष की जावे। माननीय उच्च न्यायालय के स्टे आर्डर के बाद भी लागू नही की जा रही है। दोनो कार्पो. के कर्मियो को सातवे वेतनमान का 27 माह का एरियर भुगतान किया जाए। गेहूँ उपार्जन कार्य में कार्पो. कर्मियो को प्रतिवर्ष की भांति एक माह के वेतन के मान से प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाए। कार्पो. में कार्यरत आकस्मिक/दैनिक वेतन भोगी कर्मियो को नियमितीकरण किया जाए। कार्पो. में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियो को कार्पो. कर्मी मान्य कर कार्पो. स्तर से वेतन भुगतान किया जावे एवं कार्पो. में रिक्त पदो के विरूद्ध उनको नियमित किया जावे।  दोनो कार्पो.के कर्मियो को शासन के नाम पर/कार्य के नाम पर की जा रही प्रताडऩा की कार्यवाही तत्काल समाप्त की जावे एवं दोनो कार्पो. में स्टापिंग पैटर्न अनुसार कर्मियो की व्यवस्था होने तक टाईमलिमिट/लक्ष्य निर्धारण संबंधि कार्य प्रतिबंधित किया जावे। हडताल से किसानो से उर्पाजन क्रय का कार्य प्रभावित होगा। उचित मूल्य की दुकानो पर राशन नही पहुंचने से प्रदेश में भारी अव्यवस्था फैल सकती है। हड़ताल में क्षेत्रीय प्रबन्धक जिला प्रबन्धक उज्जैन एवं दोनों कार्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।