भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाकाल दर्शन किये

उज्जैन। भाजपा के कार्यकारी राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने अपने उज्‍जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्‍वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल का पूजन-अभिषेक किया। पूजन पं. राजेश पुजारी ने संपन्‍न कराया। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष श्री राकेश सिंह,  राज्‍यसभा सांसद श्री सत्‍यनारायण जटिया, लोकसभा सांसद श्री अनिल फिरोजिया, पूर्व सांसद श्री चिन्‍तामणी मालवीय, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल, विधायक श्री पारस जैन (पूर्व केबिनेट मंत्री), विधायक श्री मोहन यादव, नगर निगम सभापति श्री सोनू गेहलोत, नगर भाजपा अध्‍यक्ष श्री विवेक जोशी, पूर्व नगर अध्‍यक्ष श्री इकबाल सिंह गांधी, श्री विशाला राजोरिया आदि उपस्थित थे।