उज्जैन। नानाखेड़ा स्थित कमला नेहरू नगर मैं आज को दोपहर में नगर निगम व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई हुई।
नगर निगम इंजीनियर आदित्य शर्मा ने बताया कमला नेहरू नगर के सभी रह वासियों को दो महीने पूर्व से सूचना दी जा रही थी। परंतु रहवासियों ने सूचना पर ध्यान नहीं दिया। आज कार्रवाई से दो दिन पूर्व सभी मकान में पर नोटिस चस्पा करने बाबजूद मकानों से अवैध निर्माण नहीं हटाया। नगर निगम द्वारा नाली निर्माण का कार्य किया जा रहा है निर्माण कार्य में मकानों के अवैध बने निर्माण के कारण माली का कार्य हो नहीं पा रहा था। इसलिए आज दोपहर में मकानों के बने अवैध निर्माणों पर जेसीबी चलाकर ध्वस्त किया। कार्रवाई में भारी पुलिसबल के साथ कार्यवाही की।