लॉक डाउन उल्लंघन पर सीधे गिरफ्तारी

उज्जैन। नोवल कोरोनावायरस के कारण पूरे मध्यप्रदेश में लॉक डाउन किया हुआ है। उज्जैन में नागरिकों द्वारा लॉक डाउन का  सही से पालन नहीं किया जा रहा है। आज से कलेक्टर महोदय द्वारा दो पहिया, तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है। इस आदेश का पालन करने के लिए उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने गिरफ्तारी पार्टी बनाई। पूरे शहर में पार्टी भ्रमण करेगी जो भी शहर की सड़कों पर घर से बगैर-वजह के घूमते नजर आए तो लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस पार्टी सीधे गिरफ्तार कर कार्यवाही की जायेगी।