उज्जैन। गुरुवार को स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-100 भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला उज्जैन थाना माधव नगर के मुनि नगर एस.बी.आई. एटीएम के पास एक महिला,बच्चे के साथ बैठी हुयी है, जो परेशान लग रही है। उसे मदद के आवश्यकता है। सूचना प्राप्ति पर जिले की डायल-100 एफ़आरवी क्र.01 को सूचना का विवरण देकर रवाना किया गया। एफ़आरवी स्टाफ आरक्षक संजीव सोनगरा पायलट रघुवीर बैरागी ने महिला स्टाफ के साथ मौके पर पहुँचकर महिला से जानकारी ली गयी तो,उन्होंने बताया की बाहर की रहने वाली रिश्तेदार के यहाँ आयी हुयी थी। लॉकडाउन हो जाने से वापस घर नहीं जा पायी। रिश्तेदार से विवाद हो जाने से वहां से आ गयी हूँ। डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ ने कण्ट्रोल रूम प्रभारी और थाना प्रभारी महोदय को सूचना दी गयी। पुलिस स्टाफ का मकान खाली होने से महिला को वहां रुकवाया गया और महिला के खाने की व्यवस्था की गयी। बच्चे के लिए आवश्यक दवाई भी लाकर दी। महिला के द्वारा डायल-100 एफ़आरवी स्टाफ का धन्यवाद व मदद की प्रशंसा की गयी। एफ़आरवी स्टाफ द्वारा भरोसा दिया गया जब तक लॉकडाउन तब-तक आप यहाँ रह सकती है। खाना और राशन आपको उपलब्ध करवा दिया जायेगा। कोई भी सम्स्या या आवश्यकता होने पर डायल-100 पे कॉल करने के लिए कहा गया।
लॉकडाउन के दौरान महिला और बच्चे के लिए वरदान बनी डायल-100