उज्जैन। पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन श्री सचिन अतुलकर द्वारा सभी अधिकारियों को कन्टेनमेंट एरिया का निरीक्षण करने, ड्यूटी मे तैनात पुलिस बल से रूबरू होकर सुरक्षा संबंधी आवश्यकता, स्वास्थ्य ,रमज़ान को दृष्टिगत रखते हुए कानून व्यवस्था एवं तैयारी की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए थे।
अति.पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र सिंह द्वारा उक्त निर्देशो के पालन मे महिदपुर पहुचकर कन्टेनमेंट एरिया का निरीक्षण किया। मौके पर ड्यूटी पॉइण्ट में लगे पुलिस बल को चेक किया। सभी से ड्यूटी के संबंध में चर्चा की। पुलिस बल से सेनिटाइजर, ग्लव्स,साबुन, चाय -पानी की उपलब्ध होने की जानकारी ली तथा ड्यूटी के दौरान डिस्पोजेबल कैप व गॉगल लगाने के निर्देश दिए। पुलिस लाइन द्वारा उपलब्ध कराई गई आयुर्वेदिक व होम्योपैथीक दवाई का सेवन करने, भोजन एवं भरपूर नींद तथा 8 घंटे की ड्यूटी हेतु आवश्यक समझाइस दी। सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों का नियमित अन्तराल पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने हेतु निर्देशित किया।
कन्टेनमेंट एरिया में CCTV से निगरानी करने एवं PA सिस्टम लगाने के लिए भी निर्देशित किया। कन्टेनमेंट एरिया मे आने -जाने वाले लोगो का रिकॉर्ड भी रखा जाए । इसके लिये एक रजिस्टर एण्ट्री/एग्जिट पर रखा जाएगा। आवश्यक सेवाओ की पूर्ति करने हेतु पास दिए जाएंगे। इसके अलावा पूरे महिदपुर की ड्रोन से निगरानी होगी। Lockdown का उल्लंघन करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की जावेगी।रमज़ान के दौरान किसी को असुविधा न हो साथ ही लॉकडाउन का किसी प्रकार से उल्लघंन न हो ,यह सुनिश्चित किया जावे। कन्टेनमेंट एरिया के एपिसेंटरे को तथा उसके आस -पास senitization व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव अच्छे स्तर का पाया गया।
उक्त कन्टेनमेंट एरिया में भ्रमण के दौरान SDM महिदपुर श्री गौरव बेनल , SDOP महिदपुर श्री उपेन्द्र दीक्षित, तहसीलदार श्री गुहा, थाना प्रभारी महिदपुर श्री शंकर सिंह चौहान व नगर पालिका के अधिकारी उपस्थित थे।
महिदपुर में अधिकारियों ने कन्टेनमेंट एरिया का किया निरीक्षण