संघ से संबंधित संयुक्त परिवार कोरोना की जद में आया सिंहपुरी कंटेनमेंट क्षेत्र बना
उज्जैन। कलेक्टोरेट में पदस्थ तृतीय श्रेणी कर्मचारी नाजिर सहित कोरोना उज्जैन में 15 को निगल गया है। इसके साथ ही उज्जैन में पाजिटिव का आंकडा शतक पार हो गया।विश्वव्यापी संगठन संघ के उज्जैन के सिंहपुरी क्षेत्र में निवासी अहम परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोरोना पाजिटिव आने के बाद प्रशासन ने सिंहपुरी में कोरोना संक्रमित मिलने के कारण दिसावल के बाड़ा से लेकर सिंहपुरी का एरिया कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया है।
जिले में लगातार तीसरे दिन पाजिटिव के आंकडे ने जंप करते हुए शतक मार दिया है।शुक्रवार को 15 पाजिटिव बढे हैं इनमें 04 मृतक भी शामिल हैं।इन्हीं में कलेक्टोरेट में नाजिर के पद पर पदस्थ कर्मचारी की भी मृत्यू हुई है। इनकी पाजिटिव रिपोर्ट शुक्रवार को सामने आई है। 52 वर्षीय नाजिर सिंहपुरी क्षेत्र के निवासी थे।हाल ही में उन्होंने पत्नी के ज्वाइंट का आपरेशन करवाया था।उनकी दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है। सोमवार को अचानक चक्कर आने के बाद ओ आर एस का घोल लेकर जिला कलेक्ट्रेट के नाजिर घर चले गए। इसके बाद मामूली सी तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने सीएचएल अस्पताल जाकर उपचार करवाया। बाद में उनका सैंपल लिया गया इसके बाद गुरुवार को उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया, इतनी जल्दबाजी में सब कुछ हुआ कि लोग समझ भी नहीं पाए। उज्जैन में कोरोना ने टीआई के बाद एक और सरकारी कर्मचारी की जान ले ली है। इस घटना की खबर मिलते ही पूरे कलेक्ट्रेट के कर्मचारी शोकाकुल हो गए। नाजिर पूर्व में घटिया एसडीएम के रीडर भी रह चुके हैं।
हमेशा मुस्कुराहट भरे लहजे में प्रेम से बोलना उनकी आदत में शुमार था । सरल और सहज स्वभाव के धनी शुगर पेशेंट भी थे लेकिन शारीरिक रूप से पूरी तरह फिट थे। उन्हें ऐसा कोई लक्षण भी दिखाई नहीं दिया जिसकी वजह से कोरोना पॉजिटिव निकलते इसलिए उन्होंने । आगे बढ़कर जांच भी नहीं करवाई। हालांकि यह मामला सामने आने के बाद कलेक्ट्रेट के 21 कर्मचारियों को होम क्वोरेंटाईन कर दिया गया है। इसके अलावा 6 कर्मचारियों के सैंपल भी लेने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मृतक का आंकड़ा पहुंचा 15 पर –
शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य विभाग को 15 पाजिटिव रिपोर्ट लेब से मिली है।सीएमएचओ डा.अनुसूईया गवली के अनुसार 15 पाजिटिव की रिपोर्ट मिलने के साथ ही इनमें से 11 को आईसोलेट कर दिया गया है।इन्ही में 4 मृतक जिनमें एक महिला एवं 3 पुरूष हैं की रिपोर्ट भी शामिल हैं जो पाजिटिव आए हैं।15 पाजिटिव में 7 महिलाएं एवं 8 पुरूष हैं।इस प्रकार से उज्जैन में कुल पाजिटिव का आंकड़ा 106 पर पहुंच गया है। इनमें 15 की मौत हो चुकी है।
संघ का अहम परिवार कोरोना की जद में-
सिंहपुरी क्षेत्र का ही निवासी उज्जैन में संघ परिवार की स्थापना के समय से ही अहम परिवार के वरिष्ठ सदस्य कोरोना पाजिटिव हुए हैं। इनका परिवार शहर में कभी संयुक्त परिवारों में मिसाल के रूप में देखा जाता रहा। एक ही बाडे में इसके करीब 87 सदस्य रहते थे।उक्त परिवार के वरिष्ठ सदस्य महामारी की जद में है।संघ के वरिष्ठ सदस्य एवं पानदरीबा शाखा के नियमित सदस्य रहे ।विश्व हिंदु परिषद के पदाधिकारी भी रहे हैं।पारिवारिक रूप से इस परिवार ने कई आपदाओं में अग्रणी रहकर अपनी सेवाएं दी है। एहतियातन पूरा सिंहपुरी क्षेत्र सील किया गया है और परिवार के सदस्यों को क्वारण्टाइन किया गया है । इस परिवार बड़ा होने के कारण इसने प्रभावित हुए लोगो की संख्या भी ज्यादा होने की संभावना है ।